Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौजः पुलिस, एसओजी की संयुक्त कार्यवाही में छात्रा का फोटो वायरल करने वाला अभियुक्त को पुलिस मुठभेड में घायल! आरोपी के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर , 01 खोखा कारतूस व 02 जिंदा कारतूस बरामद


तालग्राम /कन्नौज। निवासी ग्राम पोस्ट ताहपुर थाना तालग्राम जनपद कन्नौज निवासी मंजू देवी पत्नी वेद प्रकाश जाति नाई ने कोतवाली मे दर्ज कराये मुकदमे मे कहा कि अभियुक्त इमरान द्वारा वादिनी की नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर ले जाना एवं बुर्का पहनाकर फोटो खींचना, छेड़छाड़ करना एवं मना करने पर जान से मारने की धमकी देने के संबंध में थाना तालग्राम पर प्रार्थना पत्र दिया। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना तालग्राम पर मु0अ0सं0 301/2025 धारा 74/137(2)/351(3) ठछै व 7/8 च्व्ैब्व् ।ब्ज् बनाम अभियुक्त इमरान उम्र 18 वर्ष पुत्र जाबिर खां निवासी ग्राम ताहपुर थाना तालग्राम जनपद कन्नौज के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है। पीडिता ने अपने बयान में अभियुक्त द्वारा धर्म परिवर्तन कर शादी का दवाब बनाने, मना करने पर फोटो, वीडियो वायरल कर देने की धमकी देने के संबंध में बताया । 

अभियुक्त इमरान उपरोक्त की गिरफ्तारी हेतु एस0ओ0जी0 व थाना तालग्राम पुलिस की टीमें गठित की गयी थी। आज दिनांक 28.10.2025 को समय 05.45 बजे मुखबिर खास की सूचना पर इस्टेट कोल्ड स्टोरेज ग्राम ताहपुर थाना तालग्राम के पास पुलिस पार्टी द्वारा अभियुक्त इमरान की गिरफ्तारी हेतु घेराबंदी की गयी । पुलिस से स्वयं को घिरता हुआ देखकर अभियुक्त अवैध तमंचे से पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने लगा। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ फायरिंग की गयी । जिससे अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी और अभियुक्त घायल हो गया । घायल अवस्था में अभियुक्त को गिरफ्तार कर  इलाज हेतु मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा गया ।  अभियुक्त के कब्जे से एक अदद नाजायज तमंचा 315 बोर, 01 जिंदा कारतूस, 01 मिश कारतूस व 01 खोखा कारतूस बरामद किया गया । बरामदगी के आधार पर अभियुक्त इमरान उपरोक्त के विरुद्ध थाना तालग्राम पर मु0अ0सं0 303/2025 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25 आम्र्स एक्ट पंजीकृत कर  विधिक कार्यवाही की गई। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |