Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Sonebhadra: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अन्तर्गत पात्र लाभार्थियों को प्राथमिकता के आधार पर ऋण सुविधा करायी जाये उपलब्ध-डीएम

मण्डी सचिव को निर्देशित किया कि जनपद में किस-किस दिन कार्यालय में उपस्थित रहेगें।

सोनभद्र। जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में उद्योग बन्धु एवं एमओयू मानिटरिंग कमेटी (इन्वेस्टर समिट) की बैठक की गयी, बैठक में सम्बन्धित अधिकारीगण, एमओयू धारक, व्यापारी संगठन, उपायुक्त उद्योग एवं उद्यमी मित्र व अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे बैठक में सर्वप्रथम इन्वेस्टरों द्वारा भूमि उपलब्धता के सम्बन्ध में चर्चा की गयी, जिलाधिकारी द्वारा उद्यमी मित्र को निर्देशित किया गया कि लैण्ड बैंक से सम्बन्धित समस्त प्रकरणों का निस्तारण नियमानुसार किया जाये, विभाग की योजनाओं को प्रचार-प्रसार किया जाये तथा व्यापारियों को इन योजनाओं में लाभ दिलाया जाये। जिससे उन्हें उद्योग के संचालन में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़ें। उन्होंने कहा कि जिले में असुरक्षित ट्रांसफामरों को घेरा बनाकर व्यवस्थित करा लिया जाये। मण्डी सचिव को निर्देशित किया कि जनपद में किस-किस दिन कार्यालय में उपस्थित रहेगें उसकी सूची कार्यालय कक्ष पर चस्पा की जाये तथा अनन्या फुड की लम्बित पत्रावली पर आज सायं तक रिपोर्ट दें, टोल प्लाजा पर चर्चा के उपरान्त उपसा द्वारा नामित अधिकारी को सड़क सुरक्षा बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिये। ओ०डी०ओ०पी० प्रोडक्ट के रूप औषधि पौध एवं वन औषधि को शामिल कराने के लिए विचार किया जायेें, परिवहन विभाग को निर्देशित किया गया कि प्राईवेट बस पर अंकुश लगाया जाये। मुख्यमत्री युवा उद्यमी विकास अभियान पर चर्चा के दौरान जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना है, पात्र व्यक्तियों को बैंकर्स ,द्वारा ऋण की सुविधा प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाये, जिन बैंकर्स द्वारा पात्र व्यक्तियों को  बैंक से ऋण की सुविधा नहीं प्राप्त हो रही है और उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है, ऐसे बैंकर्स के विरूद्ध उच्च स्तर पर एल0डी0एम0 पत्राचार कराना सुनिश्चित करें। इस मौके पर उपायुक्त उद्योग एवं प्रोत्साहन केन्द्र विनोद चैधरी, ए0आई0जी0 स्टाम्प अरविन्द श्रीवास्तव, व्यापारी बन्धु, उद्यमीगण व व्यापारी संगठनों के पदाधिकारीगण उपस्थित रहें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |