सोनभद्र। 26 सितंबर को सुनीता पत्नी अनुपम निवासी अनपरा मार्केट थाना अनपरा के घर दिन में लगभग 10 बजे 04 व्यक्ति मोटर साइकिल से आए और सोने के गहनें की साफ-सफाई के बहाने धोखाधड़ी करते हुए गहनें चोरी कर ले गए। जिसके संबंध में थाना अनपरा पर मु0अ0सं0-153/2025 धारा 318(4), 305(a) बी.एन.एस. का अभियोग पंजीकृत किया गया था। उक्त घटना के क्रम में संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु अभिषेक वर्मा, पुलिस अधीक्षक के विशेष निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी अमित कुमार के नेतृत्व में प्रात: दुल्लह पाथर मध्य प्रदेश बॉर्डर अनपरा से कुबरी पहाड़ी जाने वाले मार्ग पर बैरियर लगाकर चेकिंग की जा रही थी कि 02 मोटरसाइकिल पर 04 लोग सवार आते हुए दिखे, रोकने का प्रयास किया गया परन्तु गाड़ी को न रोकते हुए गाड़ी को तेज रफ्तार से भागने लगे जिसपर पुलिस टीम ने पीछा किया गया तो मोटरसाइकिल सवार अनियंत्रित होकर गिर गए तथा गिरने के पश्चात बदमाशों नें पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस बल द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही की गई, जिसमें 02 अभियुक्तों के पैर में गोली लगने से घायल हो गए। मौके से चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तों के कब्जे से 02 अवैध देशी तमंचा, 02 जिंदा कारतूस व 02 खोखा कारतूस, 01 सोने की चैन, 02 सोने का कड़ा, 01 सोने की अंगूठी व सोना साफ करने का केमिकल पाउडर बरामद किया गया। दोनों घायल अभियुक्तों 01. सिकंदर कुमार पुत्र किशन लाल निवासी ग्राम समेली थाना कुरसेला जनपद कटिहार बिहार उम्र लगभग 45 वर्ष व 02. अमरदीप पुत्र दिनेश प्रसाद निवासी ग्राम समेली थाना कुरसेला जनपद कटिहार बिहार उम्र लगभग 35 वर्ष ।को ईलाज हेतु चिकित्सालय लाया गया जहाँ वह ईलाजरत है।
!doctype>
