लखनऊ: हिमालयन इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड रिसर्च कॉलेज के छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली! विश्व फार्मेसी दिवस पर किया गया रैली का आयोजन, पुलिस रही मौजूद
September 26, 2025
लखनऊ। लखनऊ जिले के बख्शी का तालाब क्षेत्र में स्थित विश्व फार्मेसी दिवस पर हिमालयन इंस्टिटयूट ऑफ फार्मेसी एण्ड रिसर्च के छात्रों के द्वारा एक जागरुकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली मानपुर बाना कासिंग से बख्शी का तालाब मुख्य बाजार होते हुए निकलीं। इस रैली के द्वारा छात्रो ने विभिन्न बैनरों एवं प्ले कार्डस के द्वारा आमजनों को फार्मासिस्ट के महत्व को प्रदर्शित एवं अवगत कराया गया। इस रैली के द्वारा लोगो को झोलाछाप डाक्टरो से दूर रहने और केवल शिक्षित एवं अनुभवी फार्मासिस्ट से दवा लेने के बारे में भी बताया गया। इस दौरान हिमालयन ग्रुप की मैनेजिंग डारेक्टर डा० समता बाफिला रैली में मौजूद रहीं और उन्होने स्थानीय बीकेटी पुलिस प्रसाशन को रैली को सफलता पूर्वक निकालने में उनके योगदान के लिये धन्यवाद किया।
