शाहबाद: आईटीआई शाहाबाद में न्यू एकेडमिक वीक ओरियंटेशन प्रोग्राम के अंतर्गत हुए विभिन्न कार्यक्रम
September 04, 2025
शाहबाद। गुरुवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहाबाद में प्रशिक्षण एवं सेवायोजन के निर्देशों के क्रम में न्यू एकेडमिक वीक ओरियंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में डा० मनोज कुमार सिहं जिला पंचायत सदस्य मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए वृक्षारोषण सांस्कृतिक क्रार्यक्रम, वाद विवाद, यातायात नियम आदि के बारे जागरूकता जैसे कई कार्यक्रम संपन्न कराये गए। इस कार्यक्रम में संस्थान के कार्यकारी निदेशक जितेन्द्र सिहं व अन्य अनुदेशक प्रशान्त पाठक सत्यवीर सिंह, विनोद कुमार, अमित कुमार भारती एवम् समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
