शाहबाद: विद्यालयों में धूमधाम से मनाया गया टीचर्स डे सेलिब्रेशन
September 04, 2025
शाहबाद।महान दार्शनिक, कुशल राजनीतिज्ञ, विद्वान और एक शिक्षक के रूप में समाज को अपनी सेवा देने वाले भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के सम्मान में हर वर्ष 5 सितंबर को उनका जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष 5 सितंबर को बारहवफात का अवकाश रहने के कारण अनेकों विद्यालयों में शिक्षक दिवस का सेलिब्रेशन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जनहित कमला ईडन गार्डन इंटर कॉलेज, सरमाउण्ट पब्लिक स्कूल, एस एस पब्लिक स्कूल, आर एस पब्लिक स्कूल, इंडियन पब्लिक स्कूल, इस्लामिया जूनियर हाई स्कूल, मनोरमा इंटर कॉलेज, आई एम इंटर कॉलेज, सेंट पॉल एकाडमी, दीवान कामता प्रसाद मेमोरियल जूनियर हाई स्कूल के साथ-साथ ज्ञान ज्योति मोंटेसरी स्कूल सहित अनेकों विद्यालयों में टीचर्स डे का सेलिब्रेशन मनाया गया। जिसमें विद्यालय के प्रबंधकों ने छात्र-छात्राओं को टीचर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया एक टीचर ही है जो हमें अच्छाई और बुराई में अंतर बताकर बुराई से दूर रखते हुए अच्छाई की ओर कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित करते हैं इसलिए हमें हर वक्त अपने टीचर्स का सम्मान करना चाहिए। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने टीचर्स का सम्मान करते हुए पेन, डायरी या पुष्प देकर सम्मानित किया।
