पीलीभीतः जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक, समस्याओं के निस्तारण का दिया आश्वासन! मुख्यमंत्री की तस्वीर से छेड़छाड़ पर होगी सख्त कार्रवाई
September 30, 2025
पीलीभीत। जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा, बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानन्द, पूरनपुर विधायक प्रतिनिधि ऋतुराज पासवान सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में क्षेत्रीय समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष ने दियूरिया से पूरनपुर जाने वाली सड़क की दुरूस्ती और कुर्रेया फाटक वाली सड़क की मरम्मत की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री की तस्वीर से छेड़छाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की भी आवश्यकता बताई। बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानन्द ने संघ के नाम से थाने में आने वाले लोगों की क्रास चेकिंग करने, आसाम चैराहे से कचहरी तक सड़क चैड़ीकरण और फ्लाई ओवर निर्माण में तेजी लाने की मांग की। जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने सभी मांगों और समस्याओं का संज्ञान लेते हुए उनका निस्तारण कराए जाने का आश्वासन दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिला अधिकारी (वि.ध्रा.), नगर मजिस्ट्रेट और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
