Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः मिशन शक्ति-5 अभियानरू पीलीभीत में महिला शिक्षिकाओं के लिए ड्राइविंग वर्कशॉप आयोजित! सड़क सुरक्षा और स्वावलंबन को लेकर महिला शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया


पीलीभीत। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति के फेज-5 विशेष अभियान के तहत सोमवार को पीलीभीत परिवहन कार्यालय में निकटवर्ती विद्यालयों की महिला शिक्षकों के लिए एक कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में 12 महिला शिक्षिकाओं को शामिल किया गया, जो दो-पहिया वाहन चलाती हैं या इसे सीख रही हैं और जिनके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। कार्यक्रम में उनकी ओर से लाइसेंस के लिए आवेदन कराए गए और सड़क पर सुरक्षित परिवहन के लिए आवश्यक सुझाव दिए गए। कार्यशाला के दौरान एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने महिलाओं को जानकारी दी कि यदि कोई महिला चार-पहिया वाहन चलाना सीखना चाहती है तो जनपद में संचालित मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूलों में रियायती दरों पर प्रशिक्षण उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि इच्छुक महिलाएं इसका लाभ अवश्य उठाएं।

साथ ही उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग समय-समय पर व्यवसायिक यात्री चालकों और परिचालकों के लिए भी कार्यशालाओं का आयोजन करता है, जिसमें उन्हें महिलाओं और बालिकाओं के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार करने हेतु प्रशिक्षित किया जाता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी महिला के साथ गलत आचरण होने पर वह सरकारी टोल फ्री शिकायत नंबर 112 या हेल्पलाइन नंबर 1090 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।कार्यशाला में निकटवर्ती विद्यालयों की शिक्षिकाओं के साथ संभागीय निरीक्षक और परिवहन कार्यालय के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |