Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः शस्त्र पूजन का हुआ आयोजन


बीसलपुर। नगर में नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के उपलक्ष में द्वारिकापुरम कॉलोनी स्थित राष्ट्रीय युवा विकास संगठन कार्यालय परिसर में कन्या पूजन एवं शस्त्र पूजन का आयोजन हुआ।  कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हिंदू समुदाय के लोगों ने सहभागिता की  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विथरी चैनपुर बरेली के पूर्व विधायक राजेश कुमार मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल व कार्यक्रम आयोजक जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एवं युवा विकास संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन पाठक ने कन्याओं का पूजन कर कार्यक्रम का शुभरंभ किया। उन्होंने कन्याओं का तिलक लगाकर प्रसाद खिलाकर उन्हें उपहार भेंट किये।

इसके उपरांत शस्त्र पूजन का आयोजन हुआ। इस मौके पर पूर्व विधायक पप्पू भरतौल ने कहा कि 

दशहरा महोत्सव पर हमें आपसी बुराइयों को  त्याग कर संगठित होने का संकल्प लेना चाहिए। 

नवरात्रि और दशहरा पर्व हिंदू समाज की आस्था के प्रतीक पर्व है। हिंदू समुदाय के सभी लोगों को यह पर्व  अवश्य मानने चाहिए। नितिन पाठक ने कहा कि हिंदू समाज के लोगों को संगठित करने के लिए ही यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |