शाहबाद। गिरोह बनाकर चोरी, नकबजनी जैसे अपराध करने वाले पांच लोगों पर शाहबाद पुलिस ने गैंगस्टर की कार्यवाही की है।
बुधवार को शाहबाद पुलिस ने गैंग लीडर जाकिर अल्वी पुत्र सखवात अल्वी निवासी मोहल्ला गुलाब बाग थाना बिसौली जनपद बदायूं, सुमित प्रजापति पुत्र बलवीर प्रजापति निवासी मोहल्ला धोबिया ताल थाना बिसौली जनपद बदायूं, बाबू अल्वी पुत्र सद्दीक निवासी मोहल्ला बेदान थाना शाहबाद जनपद रामपुर, लताफत पुत्र रियासत निवासी मोहल्ला गुलाब बाग थाना बिसौली जनपद बदायूं, वसीम पुत्र शफक्कत निवासी मोहल्ला गुलाब बाग थाना बिसौली जनपद बदायूं के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्यवाही की गई है। कोतवाल पंकज पंत ने बताया कि यह लोग गैंग बनाकर अपराध करते थे, इन लोगों से समाज में आतंक व्याप्त है। इसके भय के कारण कोई भी व्यक्ति इनके विरुद्ध गवाही नहीं देता। इसका स्वतंत्र रहना जनहित में ठीक नहीं है। पांचों लोगों पर गैंगस्टर की कार्यवाही की गई है।
.jpg)