Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः युवाओं को डिजिटल शिक्षा का तोहफा, बरखेड़ा में टैबलेट वितरण कार्यक्रम! विधायक स्वामी प्रवक्तानंद महाराज ने प्रदेश सरकार की योजनाओं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में किए जा रहे विकास कार्यों की भी प्रशंसा की


पीलीभीत। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत सोमवार को बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के एच.आर.पी. डिग्री कॉलेज में छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। यह कार्यक्रम बरखेड़ा विधायक एवं महामंडलेश्वर स्वामी प्रवक्तानंद महाराज की उपस्थिति में संपन्न हुआ, जिन्होंने स्वयं लाभार्थियों के हाथों टैबलेट सौंपते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान स्वामी प्रवक्तानंद महाराज ने प्रदेश सरकार की योजनाओं और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में किए जा रहे विकास कार्यों की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ युवाओं के सशक्तिकरण और डिजिटल शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी प्रयास कर रहे हैं। इस योजना के तहत युवाओं को टैबलेट प्रदान कर उनकी पढ़ाई और तकनीकी ज्ञान को बढ़ावा देना एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने युवाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें रोजगार, कौशल विकास तथा आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के लिए अनेक योजनाओं को लागू किया है। स्वामी महाराज ने सभी छात्रों को प्रेरित किया कि वे टैबलेट का सही उपयोग करें और अपने शिक्षा व करियर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए मेहनत करें।

कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन अशोक कुमार गुप्ता ‘पप्पन’, मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल कश्यप, अमित गंगवार, पूर्व मंडल अध्यक्ष अमित कुमार कुशवाहा, मनोज गुप्ता, प्रेमशंकर गंगवार, चंद्रपाल दिवाकर सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। छात्र-छात्राओं ने लाभ प्राप्त कर सरकार का आभार व्यक्त किया और कहा कि टैबलेट मिलने से उनकी पढ़ाई और डिजिटल शिक्षा में सुविधा बढ़ी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |