Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत नगर निगम लखनऊ ने चलाया विशेष अभियान, सभी जोनों के विद्यालयों में हुआ आयोजन


लखनऊ। नगर निगम लखनऊ ने स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को शहर के सभी जोनों में व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया। इस विशेष आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्रों एवं नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता, ठोस एवं तरल कूड़ा प्रबंधन की समझ, और सामुदायिक सहयोग को बढ़ावा देना रहा।

इस अभियान को सभी आठ जोनों में एक साथ संचालित किया गया। इस दौरान संबंधित जोनल अधिकारियों, पार्षदों, नगर निगम कर्मचारियों और स्वयंसेवी संस्थाओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। अभियान की खास बात यह रही कि इसमें बड़ी संख्या में विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

शहर के विभिन्न विद्यालयों में स्वच्छता प्रतियोगिता, खेलकूद, वाद-विवाद प्रतियोगिता और रैलियों का आयोजन किया गया। बच्चों को साफ-सफाई और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।

अपर नगर आयुक्त ने बच्चों की रचनात्मक प्रस्तुतियों और प्रतियोगिताओं में भागीदारी को सराहा तथा विजेताओं को पुरस्कृत किया। बच्चों ने सामूहिक शपथ लेकर यह संकल्प भी लिया कि वे घर, मोहल्ले और विद्यालय को हमेशा साफ-सुथरा रखेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |