Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः नगर निगम में ई-ऑफिस प्रशिक्षण सम्पन्न, राजस्व निरीक्षकध्लिपिकों ने किया प्रतिभाग


लखनऊ। नगर निगम में कार्य व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी एवं त्वरित बनाने के उद्देश्य से ई-ऑफिस प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण प्रभारी अधिकारी (अधिष्ठान) विकास सिंह तथा कार्यालय अधीक्षक (अधिष्ठान) महेंद्र वर्मा की देखरेख में सम्पन्न हुआ।

इस प्रशिक्षण में नगर निगम के सभी जोनों के समस्त लिपिकोंध्राजस्व निरीक्षक ने सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने ई-ऑफिस प्रणाली के प्रयोग, पत्राचार के डिजिटलीकरण तथा कार्य निष्पादन की नवीन पद्धति की विस्तृत जानकारी दी।

नगर निगम का यह प्रयास डिजिटल कार्यप्रणाली को बढ़ावा देने और जनसुविधाओं को और अधिक सुलभ एवं शीघ्र उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से अब कार्यालयीन कार्यों को और अधिक दक्षता और पारदर्शिता के साथ संचालित किया जा सकेगा।

इस अवसर पर नगर आयुक्त ने कहा कि ई-ऑफिस प्रणाली के क्रियान्वयन से हमारे कार्यालय संबंधी कार्यों में और अधिक पारदर्शिता एवं गति आएगी, जिससे नागरिकों को बेहतर सेवाएं प्रदान की जा सकेंगी। उन्होंने सभी लिपिकों से अपील की कि वे इस प्रणाली का पूर्ण उपयोग करते हुए अपने कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |