कादीपुर: वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
September 26, 2025
कादीपुर/सुलतानपुर।जनपद की कादीपुर पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर सलाखो के पीछे भेज दिया है। प्र0नि0 श्याम सुन्दर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक महोदय कुँवर अनुपम सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी कादीपुर के निकट पर्यवेक्षण कल कादीपुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 285/24 धारा 419/420/467/468/471 भादवि0 व 66-सी/66-ई आईटी एक्ट थाना कादीपुर सुलतानपुर में वांछित अभियुक्त रवि तोमर पुत्र महावीर सिंह निवासी नं0-66 ई ब्लाक 3 होल्ड गली नम्बर 03 कृष्णाकुन्ज नन्द ग्राम गाजियाबाद उ0प्र0 पिन कोड 201001 उम्र करीब 33 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
