Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

शाहबाद: महान समाज सुधारक ललई सिंह यादव जी की जयंती मनाई गई


शाहबाद। सोमवार को ग्राम तुरखेड़ा में आशुतोष यादव के कार्यालय पर महान सामाजिक क्रांतिकारी, लेखक और विचारक ललई सिंह यादव की जयंती पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर, उनके विचारों और सामाजिक न्याय के प्रति उनके अटूट संघर्ष को याद किया गया।

कार्यक्रम में, ललई सिंह यादव  के जीवन और उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने बताया कि किस तरह उन्होंने पेरियार ऑफ नॉर्थ इंडिया के रूप में सामाजिक कुरीतियों, जातिवाद के खिलाफ एक सशक्त वैचारिक आंदोलन चलाया। उनके द्वारा किए गए उनके कानूनी संघर्ष को भी याद किया।

इस दौरान, सभी उपस्थित लोगों ने ललई सिंह यादव  के बताए गए रास्ते पर चलने और सामाजिक न्याय व समानता के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। यह कार्यक्रम उन्हें श्रद्धांजलि देने और उनके क्रांतिकारी विचारों को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का एक प्रयास था।

इस मौके पर आशुतोष यादव,हिमांशु यादव,बॉबी यादव, भूरा यादव, राजनेश यादव,किशनवीर यादव ,सोनू यादव,विशेष यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |