Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

वोटर अधिकार यात्रा खत्म होते ही मलेशिया पहुंचे राहुल गांधी, अमित मालवीय ने कसा तंज! बिहार की धूल झेली नहीं गई


बिहार में वोटर अधिकार यात्रा खत्म करने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मलेशिया के लंगकावी में छुट्टियां मनाने चले गए, जिसको लेकर बीजेपी ने उन पर तीखा हमला बोला है. बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने X (पूर्व में ट्विटर) पर तंज कसते हुए लिखा, 'लगता है बिहार की राजनीति की गर्मी और धूल कांग्रेस युवराज के लिए ज्यादा हो गई, इसलिए उन्हें छुट्टी पर भागना पड़ा. या फिर यह कोई गुप्त बैठक है, जिसके बारे में किसी को पता नहीं चलना चाहिए.'

अमित मालवीय ने राहुल गांधी की सफेद टोपी और जींस शॉर्ट्स में तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'जब लोग असली मुद्दों से जूझ रहे हैं, तब राहुल गांधी गायब होने और छुट्टियां मनाने की कला को और परफेक्ट कर रहे हैं.' गौरतलब है कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ 1 सितंबर को खत्म हुई थी. इस दौरान उन्होंने दो हफ्तों में करीब 1,300 किलोमीटर की दूरी तय कर 25 जिलों और लगभग 110 विधानसभा क्षेत्रों को कवर किया.

बीजेपी लंबे समय से राहुल गांधी की विदेश यात्राओं को लेकर सवाल उठाती रही है. खासकर तब जब संसद का सत्र चल रहा हो या फिर चुनावी माहौल गर्म हो. इसी साल बजट सत्र के दौरान भी बीजेपी ने राहुल गांधी के वियतनाम समेत अन्य देशों के दौरों को लेकर उन्हें घेरा था और आरोप लगाया था कि इन यात्राओं का सार्वजनिक खुलासा नहीं किया जाता.

बीजेपी का कहना है कि विपक्ष के नेता की जिम्मेदारी संभाल रहे राहुल गांधी की इस तरह की गुप्त विदेश यात्राएं न केवल अनुचित हैं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से भी गंभीर सवाल खड़े करती हैं. रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी की 'वियतनाम के प्रति असामान्य रुचि' पर चिंता जताई, जबकि अमित मालवीय ने लिखा कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा का गंभीर मामला है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |