बाराबंकी। असंद्रा थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव में ननिहाल में रह रहे 14 वर्षीय किशोर की सांप के डसने से मौत हो गई। इलाज के लिए सीएचसी सिद्धौर ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में मातम छा गया।सफदरगंज थाना क्षेत्र के भगेलापुरवा निवासी कृष्णा पुत्र मंशाराम अपने नाना समुझ के घर गढ़ी गांव में रहकर पढ़ाई करता था। वह कक्षा छह का छात्र था। शनिवार रात करीब दस बजे लघुशंका के लिए बाहर गया था, तभी छिपे सांप ने उसे डस लिया। चीख सुनकर परिजन पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।सूचना पर पहुंची असंद्रा पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से परिवार सहित पूरे गांव में शोक की लहर है।
.jpg)