Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बाराबंकी: 70 हजार नगदी संग युवती गायब, पांच पर मुकदमा दर्ज


बाराबंकी। घुंघटेर थाना क्षेत्र में एक युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। युवती के साथ घर में रखे 70 हजार रुपये नगद भी गायब हो गए। पीड़ित पिता ने पांच लोगों को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।शिकायतकर्ता का कहना है कि 4 सितंबर की रात उसकी पुत्री घर के पीछे हाल में सो रही थी। इसी दौरान अजय पुत्र मोल्हे, सतीश पुत्र सियाराम, शिव प्रसाद पुत्र रामऔतार व मोल्हे पुत्र रामऔतार उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गए। युवती घर में रखे 70 हजार रुपये भी साथ ले गई, जो उसकी शादी के लिए गाड़ी खरीदने को एकत्र किए गए थे।पिता का आरोप है कि जब सुबह विपक्षियों से बेटी को वापस करने की बात कही गई तो उन्होंने धमकी दी कि लड़की वापस नहीं करेंगे और कहीं शिकायत की तो जान से मार देंगे। पीड़ित ने थाने में गुहार लगाई, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश तेज कर दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |