Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

गाजीपुरः गंगा के बाढ़ का पानी उतरने से क्षेत्रों में बढ़ी है समस्याएं, ध्यान दे प्रशासन- सपा नेता मुकेश यादव


गाजीपुर। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ सपा नेता मुकेश यादव ने बताया कि बाढ़ क्षेत्रों में गंगा का पानी अब उतर चुका है जिसके बाद उन क्षेत्रों में अनेकों समस्याएं बढ़ी हैं। सपा नेता ने कहा कि बाढ़ के पानी से हर जगह जलजमाव हो गया है जिससे इन क्षेत्रों में तेजी से संक्रमण रोग फैल रहा है। इन क्षेत्रों में लगी धान और दलहन आदि की फसलें नष्ट हो गयी हैं। पशुओं के हरे चारे की भारी किल्लत हो गयी है। मुकेश यादव ने प्रशासन से यह मांग किया है कि बाढ़ क्षेत्रों के गांवों में तत्काल की दवाओं और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जाये जिससे संक्रमण रोगों का रोकथाम हो सके। क्षेत्र में चिकित्सा की गांव-गांव कैम्प लगाकर हर लोगों की स्वास्थ्य का चेकअप करें जिससे कि ग्रामवासी बीमारियों से बच सके। पशु चिकित्सक भी गांव-गांव में भ्रमण कर पशुओं को टीका लगाएं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |