Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बाराबंकीः भव्य नागलीला महोत्सव, कृष्ण- कंस युद्ध का मंचन कर गूंजा मैदान


सिरौलीगौपुर/बाराबंकी। बदोसराय के नागलीला मेला मैदान में आयोजित पांच दिवसीय श्री कृष्ण नागलीला महोत्सव के चैथे दिन भगवान श्री कृष्ण और कंस के बीच युद्ध का शानदार मंचन किया गया। हजारों लोगों ने इस भव्य आयोजन का आनंद लिया।रविवार को मेले का उद्घाटन पूर्व विधायक शरद अवस्थी ने किया और बाल कलाकारों का माला पहनाकर स्वागत किया। महोत्सव में भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं से लेकर युद्ध तक का मंचन किया गया। शाम 6 बजे भगवान श्री कृष्ण ने कंस का वध किया और 22 फीट ऊंचा कंस का पुतला दूदू कर जलाया गया।कार्यक्रम में गोवर्धन पूजन, रासलीला, भस्मासुर और अन्य देवी-देवताओं की झांकियां भी प्रस्तुत की गईं। आयोजन में मेला समिति अध्यक्ष अजय कुमार यादव, ज्योति गुप्ता, लल्लू महाराज, सज्जन महाराज सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |