गाजीपुर: खरडीहा महाविद्यालय में एक दिन की प्राचार्य बनी प्रतिभा
September 28, 2025
गाजीपुर। खरडीहा महाविद्यालय में शनिवार को शक्ति मिशन 5.0 के तहत कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ विनीता शुक्ला ने कहा कि महिलाओ को सशक्त करने का मतलब है उन्हें शिक्षा देना, उनके सपने को सम्मान देना उनके अधिकारों की रक्षा करना और जीवन के प्रत्येक क्षेत्र मे बराबरी का मौका देना है!। डॉ आनन्द कुमार त्रिपाठी ने कहा कि महिलाओ के आर्थिक स्वालम्बन से ही उनका समग्र विकास सम्भव है। जिसमे उनकी शिक्षा ही वह साधन है जो इस साध्य को प्राप्त करा सकती है। डॉ शिव शंकर ने छात्राओं के जीवन सुरक्षा के प्रति प्रशासन के चिंता के कारणों और सार्थक उद्देश्यों को विस्तार से छात्राओं को बताया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ कुँवार भानु प्रताप सिंह ने कहा कि नारी समाज की मुख्य धुरी है सभी सामाजिक स्थापित मान्यताए इन्ही के परिधि में स्थापित है फिर भी सभ्य समाज में इनकी उपेक्षा स्वीकार करने योग्य नहीं है। इनका सशक्त होने से ही समाज की समबृद्धि सम्भव है।बिटिया एक दिन की अधिकारी कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय की छात्रा प्रतिभा को प्राचार्य बनाया गया। आज के प्राचार्य ने महाविद्यालय में स्वच्छ रखने, सभी की सुरक्षा और अनुशासन को बनाये रखने को कहा। इस दौरान डॉ सुशील कुमार यादव, डॉ विजय कुमार वर्मा, मेंहदी हुसेन, मनोहर सिंह, अशोक कुमार यादव, रुपेश राय, सुरेश, दीपक आदि के साथ महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं। संचालक डॉ अवनीश कुमार राय ने किया।
