बीसलपुर। श्री बैश्य अग्रवाल सभा समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों का प्रचार-प्रसार करने और 24 सितंबर को होने वाली महाराजा अग्रसेन शोभा यात्रा को सफल बनाने के उद्देश्य से नगर में प्रभात फेरी का आयोजन किया।
पूर्णघोषित कार्यक्रम के तहत संस्था के पदाधिकारी और सदस्य सुबह जानकी रतन मंदिर के समीप एकत्र हुए। यहाँ से प्रभात फेरी शुरू होकर सर्राफा बाजार, छोटा चैराहा, बड़ा चैराहा, नावल्टी टॉकीज रोड होते हुए अग्रवाल सभा समिति परिसर में संपन्न हुई।
प्रभात फेरी का नेतृत्व कर रहे संस्था के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार लोहिया ने बताया कि महाराजा अग्रसेन समाजवाद के परिवर्तक, युग पुरुष और रामराज्य के समर्थक थे। उन्होंने कहा कि उनके आदर्शों का पालन कर ही जीवन सार्थक बनाया जा सकता है। उन्होंने अग्रवाल समाज के लोगों से 24 सितंबर को शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की।
फेरी में संस्था के प्रबंधक एवं पालिका सभासद अनुपम मित्तल, उपाध्यक्ष रितेश अग्रवाल, महामंत्री अमित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मयंक अग्रवाल, ऑडिटर आशीष अग्रवाल एडवोकेट, अनुज मित्तल, पंकज अग्रवाल, अंकुर मित्तल, पवन अग्रवाल, मोहित अग्रवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। फेरी के बाद अग्रवाल सभा भवन में हवन पूजन का आयोजन भी किया गया।
