अमेठीः जागरूकता कार्यक्रम आयोजित ,गुड टच बैड टच की दी जानकारी
September 26, 2025
अमेठी। मिशन शक्ति 5.0 के तहत चाइल्ड हेल्पलाइन गौरीगंज अमेठी द्वारा जागरूकता कार्यक्रम किया गया जिसमें मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सोनारी कला,राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अमेठी , राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गौरीगंज , रणंजय इंटर कॉलेज गौरीगंज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता उप जिला अधिकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी सात्विक श्रीवास्तव के निर्देशानुसार किया गया जिसमें चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम से प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि मिशन शक्ति 5.0 का उद्देश्य देखभाल और संरक्षण की आवश्यकता वाले दिव्यांग सामाजिक और आर्थिक रूप से हाशिए पर रहने वाले कमजोर समूह सहित सभी महिलाओं और लड़कियों की उनके समग्र विकास और सशक्तिकरण के लिए अल्पकालिक और दीर्घकालिक सेवाएं प्रदान करना है ,किसी बड़े लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बनाए गए औपचारिक और व्यवस्थित प्रयास को मिशन योजना शक्ति महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की एक पहल एक सक्षम नागरिक सेवा बनने का मिशन है, चाइल्ड हेल्पलाइन से रोशन लाल बेबी सिंह व रुचि सिंह ने गुड टच बैड टच और सभी टोल फ्री नंबरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी और रुचि सिंह द्वारा सी बॉक्स की विस्तृत जानकारी दी गई इसमें महिलाएं ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवा सकती हैं।
