कादीपुर: गुडवर्क! अवैध तमंचा के साथ युवक गिरफ्तार
September 26, 2025
कादीपुर/सुलतानपुर। जनपद की कादीपुर पुलिस को बडी सफलता हांथ लगी है, पुलिस ने एक नफर वांछित अभियुक्त को एक अदद अवैध तमंचा 12 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक श्याम सुन्दर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री कुँवर अनुपम सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक महोदय व क्षेत्राधिकारी के निकट पर्यवेक्षण मे कादीपुर पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त मंगला बिन्द पुत्र लोचन बिन्द निवासी ग्राम नरवारी थाना पवई जनपद आजमगढ़ उम्र 20 वर्ष जिसके पास से एक अदद अवैध तमन्चा 12 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया है।
