Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः जनपद न्यायाधीश ने राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना! राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मुकदमों करायें निस्तारण-जनपद न्यायाधीश


प्रतापगढ़। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार आगामी दिनांक 13 सितम्बर 2025 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु माननीय जनपद न्यायाधीशध्अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने प्रचार वाहन को जनपद न्यायालय प्रांगण से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम का संयोजन अपर जिला जजध्सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुमित पंवार ने किया। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने सभी न्यायिक अधिकारियों अधिवक्ताओं से अपेक्षा किया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मुकदमों का निस्तारण आपसी सुलह समझौते से कराने में सहयोग करें। इस अवसर पर प्रचार वाहन को रवाना करते समय नारा लगाया गया कि ‘‘हम सब वादकारियों ने ठाना है कोर्ट कचेहरी के चक्कर नही लगाना है, लोक अदालत में मामला निपटाना है हॅसते-हॅसते घर जाना है।’’ इस अवसर पर बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में सभी प्रकार के शमनीय अपराधिक मामलें, चेक बाउन्स के संबंधित धारा 138 एन0आई एक्ट के मामलें बैक रिकवरी वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, बिजली एवं जल के बिल से संबंधित दण्ड वाद, श्रमवाद, राजस्व वाद, भूमि अधिग्रहण वाद, वैवाहिक पारिवारिक वाद, एवं अन्य सिविल वाद के मुकदमें राष्ट्रीय लोक अदालत में सन्दर्भित किये जायेगें। इस अवसर पर दिवाकर चतुर्वेदी पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, अपर जिला जज बाबूराम, अध्यक्ष स्थायी लोक अदालत राम नारायण, अपर जिला जज रामलाल एवं समस्त न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण मध्यस्थगण, लीगल एड डिफेन्स काउन्सेल, पी0एल0वी0 कर्मचारीगण पुलिसकर्मी गण की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।  

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |