जगदीशपुर: धूमधाम से संपन्न हुआ मां भगवती का तीसरा जागरण
September 30, 2025
जगदीशपुर/अमेठी। खबर यूपी के अयोध्या से है जहां मवई मे हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शारदीय नवरात्रि के अवसर पर दुर्गा अष्टमी के दिन माता रानी के भजनों वा मनमोहक झांकियों के साथ मां भगवती तीसरा विशाल जागरण संपन्न हुआ। विकासखंड मवई के अन्तर्गत ग्राम पूरे घाट मजरे हंसराजपुर में शारदीय नवरात्रि के दौरान दुर्गा अष्टमी के दिन नव दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों द्वारा जागरण का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के आयोजक पवन कुमार पूर्व प्रधान ने मुख्य अतिथि विधायक रामचंद्र यादव समेत अन्य उपस्थित मेहमानों का स्वागत करने के उपरांत कलाकारों को अंग वस्त्र देकर उनका उत्साह वर्धन किया।कार्यक्रम के दौरान राम जी म्यूजिकल जागरण ग्रुप जगदीशपुर अमेठी के कलाकारों ने मां के अमृत रूपी भजनों वा झांकियों से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। विधायक ने इस समय हो रही चोरियां वा ड्रोन के अफवाहों के संबंध में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखता है तो मारपीट कर कानून अपने हाथ में ना ले ऐसी स्थिति में आपातकालीन सेवा डायल 112 पर सूचना दे यदि लगता है कि आपातकालीन सेवा की गाड़ी समय से नहीं पहुंच रही है तो आप सीधे हमारे नम्बर पर संपर्क कर सकते हैं ऐसी अवस्था मे हम हमेशा आप सभी श्रद्धालुओं के साथ खड़े रहेंगे।
