जगदीशपुरः उन्नत औजार वितरण कार्यक्रम का आयोजन
September 30, 2025
जगदीशपुर/अमेठी। हस्तशिल्प क्षेत्र में कौशल विकास योजना के अंतर्गत विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली एवं कमला सेवा समिति द्वारा किट स्टोन का वितरण किया गया। जगदीशपुर विकास खंड परिसर अनुसुचित जाति के लोगों को किट स्टोन का वितरण किया गया । जिसके मुख्यअतिथि ब्लॉक प्रमुख राजेश विक्रम सिंह रहे। इसके अलावा वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार के क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ के रोहित चैरसिया,हस्तशिल्प संवर्धन अधिकारी एवं बिंदेश्वरी प्रसाद द्विवेदी भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य किसान मोर्चा, कृष्ण कुमार तिवारी अध्यक्ष सहकारी समिति साहबगंज मुसाफिरखाना आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्दघाटन मुख्य दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। वहीं रोहित चैरसिया ने अपने उद्बोधन में कारीगर कार्ड के साथ कारीगर की पहचान कर भारत सरकार की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और उसके लाभ के बारे में बताया जिससे जीवन स्तर को ऊपर उठाया जा सके साथ ही उत्पादकों की गुणवत्ता वह पहुंच में सुधार करना है वस्तु मंत्रालय से आए हुए रोहित चैरसिया द्वारा उपकरण का उपयोग एवं रक्त बताओ आदि के बारे में बताया। उक्त मौके पर श्रद्धानंद द्विवेदी, अनूप कुमार तिवारी, आलोक सिंह तथा आशीष शुक्ल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
