Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

जामो: किसानो ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन


जामो/अमेठी। गौरीगंज जनपद की तेज तर्रार ईमानदार सदर गौरीगंज की उप जिलाधिकारी प्रीति तिवारी को शुक्ल बाजार के कार्यकर्ताओं ने खाद की समस्या को लेकर के ज्ञापन सौंपा शुकुल बाजार के कार्यकर्ताओं का कहना था कि वहां पर खाद की जो कीमत है से अधिक दाम पर बेची जा रही है भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता भारतीय किसान यूनियन जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे । किसान अन्न का दाता है फिर भी भूखा प्यासा है जैसे गगन भेदी नारों के साथ में प्रदर्शन कर रहे थे पहले यह भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता चकबंदी ऑफिस गए जहां पर उन्हें कोई अधिकारी कर्मचारी नहीं मिला इसके बाद में एलआयू ने संबंधित अधिकारियों को जानकारी दिया उसके बाद में तहसील गेट पर पहुंच करके धरना प्रदर्शन कर रहे थे इसके बाद में उप जिलाधिकारी प्रीति तिवारी ने ज्ञापन प्राप्त किया और निराकरण का आश्वासन दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |