बलिया। आधुनिक शिक्षा पद्धति अंतर्गत राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 द्वारा उत्तरोत्तर विकास शील क्रियाकलापों को सनबीम विद्यालय अगरसंडा में बच्चों के बीच नित्य नए तरीके से रखा जा रहा है। उनके शिक्षा की बेहतरी के निमित्त कक्षा के प्रत्येक बच्चे को कौशल युक्त बनाने की कवायद है। अतः पैसिव लर्निंग के स्थान पर एक्टिव लर्निंग पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
इस संदर्भ में सीबीएसई प्रयागराज द्वारा सनबीम विद्यालय के संकल्प हाल में दो दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। जिसमें रिसोर्स पर्सन के रूप में 100 से अधिक सत्र ले चुके सेंट जोसेफ स्कूल सिवान, बिहार के प्रधानाचार्य डॉ. पुष्कल गिरी व हेरिटेज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल कुशीनगर के उप प्रधानाचार्य डॉ. रविशंकर मिश्रा थे। दो दिवसीय क्रम में आठ - आठ घंटे के सत्र में कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम के अंतर्गत एक्सपिरिएंसल लर्निंग द्वारा ब्लेंड आफ एक्टिविटीज, फन, इंगेजमेंट प्रोजेक्ट, लेसन प्लान, डीप लर्निंग सहित आदि विविध क्रियाकलापों युक्त महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया।
इस दौरान विद्यालय के चयनित 60 शिक्षकों ने विषय वार क्रियाकलापों को सामूहिक रूप से अत्यंत सलीके से प्रस्तुत किया। दोनों रिसोर्स पर्सन सनबीम स्कूल के शिक्षकों की बहुआयामी प्रतिभा से अत्यंत प्रभावित थे। उनकी सराहना करते हुए उन्होंने आशा की कि इस विद्यालय में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रत्येक स्रोत उपलब्ध है और यहां के शिक्षक बच्चों के हुनर को और भी नवीनता से निखारेंगे। विद्यालय प्रशासन द्वारा दोनों अतिथियों को शाल तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या डॉ. अर्पिता सिंह, प्रशासक संतोष कुमार चतुर्वेदी, एकेडमिक डीन सहर बानो, हेडमिस्ट्रेस नीतू पांडेय एवं समस्त प्रतिभागी शिक्षकगण मौजूद रहे।
