Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः नारी सुरक्षा नारी सम्मान! छात्राओ को किया गया जागरूक


अमेठी।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में “मिशन शक्ति” अभियान के पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा नारी सम्मान नारी स्वावलंबन हेतु महिलाओं एवं बालिकाओं में सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से जनपद अमेठी के प्रभारी निरीक्षक महिला थाना कंचन सिंह मय टीम द्वारा, थाना पीपरपुर से म0का0 रूबी शर्मा द्वारा ग्लोबल कोचिंग सेन्टर पर, थाना मुंशीगंज से म0का0 पिंकी पाण्डे, सीमा मौर्या द्वारा रानी सुषमा देवी इण्टर कॉलेज पर, थाना जायस से म0का0 राधा गहलोत द्वारा आदर्श पब्लिक स्कूल पर, थाना मोहनगंज से म0का0 सोनी यादव व अन्य थानों की मिशन शक्ति टीम द्वारा अपने-अपने थानाक्षेत्र के गांवोंध्कस्बों में चैपाल लगाकर महिलाओं/बालिकाओं को 1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइन, 102-स्वास्थ्य सेवा, थानों पर स्थापित महिला सुरक्षा केन्द्र के विषय में तथा साइबर अपराध एवं उससे बचाव के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गयी तथा महिला सशक्तिकरण से संबंधित शासन की विभिन्न योजनाओं के विषय में विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया गया एवं जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित किये गये । इसी क्रम में जनपद के थानों की एन्टी रोमियो टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर मनचलों, शोहदों द्वारा छेड़छाड़ व महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के दृष्टिगत सतत निगरानी करते हुए संदिग्धों की चेकिंग की गयी ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |