Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

तिलोई:मदरसे में रह रहे कारी ने की आत्महत्या


तिलोई/अमेठी। तिलोई ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत कमवापुर मजरे नशरतपुर निवासी शायरे इस्लाम कारी अब्दुल वदूद ने घर के अंदर कमरे में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली।वह मोहनगंज जायस मार्ग स्थित मदरसे में रहते थे। अब्दुल वदूद की शादी करीब तीन माह पहले कस्बा तिलोई मे हुई थी।वह घर में अपनी बुजुर्ग मां- पिता और पत्नी के साथ रहते थे।आत्म हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।परिजनों ने न तो म्रतक का पोस्टमार्टम कराया और न हि पुलिस कोई शिकायत दर्ज कराई है। रविवार को गांव में ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। अब्दुल वदूद की मौत से परिवार में शोक की लहर है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |