तिलोई: सेवा पखवाड़ा के तहत रमई में चला स्वच्छता अभियान
September 21, 2025
तिलोई/अमेठी।रविवार को तिलोई ब्लाक की ग्राम पंचायत रमई में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वीर बहादुर उर्फ बबलू सिंह के नेतृत्व में सफाई अभियान कार्यक्रम शुरू किया गया।अभियान के दौरान पूरे मुकुंद, रमई, छवहिया, पूरे जय किशुन और पूरे बीर बाबा गांव में सड़क मार्ग के किनारे कंटीली झाड़ियों की सफाई की गई।प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस से दो अक्टूबर गांधी जयंती तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का हिस्सा है।उन्होंने कहा कि आगे भी रोजाना गांव के विभिन्न हिस्सों में सफाई अभियान कार्यक्रम जारी रहेगा।इस पहल की गिरजा शंकर शर्मा, शिव कुमार शर्मा, हनुमंत लाल, शोभनाथ, भाऊ , डॉ कदीर, क्रपा शंकर तिवारी और अयोध्या वर्मा समेत स्थानीय ग्रामीणों ने सराहना किया।
