Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

जामो: एतिहासिक दिनः रंग लाया अक्षय प्रताप सिंह व रानी मधुरिमा सिंह का प्रयास! लगभग 40 साल बाद लगेगी जामों में फिर से बाजार


जामो/अमेठी । जामो गांव के निकट आज जहां पर कस्तूरबा विद्यालय बना हुआ है यहां पर सोमवार शुक्रवार को लगभग 40 साल पहले बाजार लगा करती थी आसपास के लोग यहां पर साग सब्जी अन्य दैनिक उपयोगी सामान को खरीदने के लिए आया करते थे लेकिन किन्हीं वजह से यह बाजार बंद हो गई जामों से कुछ किलोमीटर की दूरी पर मठिया बाजार लगा करती थी वह भी बाजार हो बंद होकर के भोये में बाजार लगने लगी लेकिन समय पलटा जब जामों में बाजार लगा करती थी तब यह चैराहा नहीं था यहां पर दुकाने नहीं थी यह कहानी भले ही लगती हो लेकिन एक सच है आज समय पलटा जामों में बाजार एक बार फिर लगना शुरू हुई थी महीने डेढ़ महीने लगी लेकिन बंद हो गई जनपद के जिलाधिकारी योगेश कुमार जी ने भी जामो की मंडी में बाजार लगाने का प्रयास किया काफी दुकान लगी चली लेकिन एक दो महीने में बंद हो गई जामो राजघराने के कुंवर अक्षय प्रताप सिंह एमएलसी प्रतापगढ़ और उनकी धर्मपत्नी रानी मधुरिमा सिंह के प्रयास से जामों के शंकर बूढ़े बाबा मंदिर पर यह बाजार फिर से लगने जा रही है स्थान भले बदल गया लेकिन जामो वासियो को यहां से बड़ा लाभ मिलेगा जामो के लिए 22 सितंबर एक ऐतिहासिक दिन है जब यहां पर फिर से बाजार लगना शुरू हुई आज शंकर बूढ़े बाबा की चारों तरफ की चहर दिवार भी चारों तरफ बहुत बड़ी हो चुकी है स्थान भी चैड़ा हो चुका है वहां पर काफी मकान और दुकान बन चुकी है लोगों के लिए दुकान लगाने के लिए वहां पर टीन मजबूत  सेट लगाए गए हैं जामो में ही नहीं जिले की यह सबसे बड़ी बाजार होगी यहां पर ढेर सारा दुकानों को लगाने के लिए स्थान है शौचालय भी बनाया गया है कई इंडिया मार्का  नल भी लग् है भगवान शंकर का बहुत ही प्राचीन यहां पर भव्य मंदिर बना हुआ है  यहां पर माता दुर्गा जी और भगवान कृष्ण का मंदिर बना हुआ है यहीं पर शिवलिंग भी पीपल के वृक्ष के पास में नीचे से निकला हुआ है जहां पर कई हजार लोगों की भीड़ दर्शन के लिए और जल चढ़ाने के लिए लगा करती है जहां पर हर दशहरे को और शिवरात्रि को भव्य मेला लगता है दशहरा पहले एक रात एक दिन के लिए हुआ करता था अब यहां पर एक सप्ताह भर मेला लगता है इसी दशहरे वाले मेले के स्थान पर एक सगरे का भी निर्माण कार्य चल रहा है जहां पर लोग स्नान भी किया करेंगे मंदिर के प्रांगण का सौंदर्य करण भी हो चुका है कई प्रकार लाईट भी लगी हुई है जहां पर आज 22 सितंबर से लोग यहां पर साग शब्जी सहित दैनिक उपयोगी सामग्री की खरीदारी किया करेंगे यह अपने आप में जनपद अमेठी की सबसे बड़ी बाजार होगी जामो राजघराने के भैया गोपाल जी उनकी धर्म पत्नी रानी मधुरिमा सिंह के द्वारा क्षेत्र में प्रचार प्रसार काफी दिनों से चल रहा है माइक से और कई जगह होल्डिंग भी लगाई गई है जगह भी निर्धारित की गई है अभी तक सब्जी फल अन्य सामान लोग फुटपाथ पर  जो दुकानी लगाते थे महंगे दामों पर यहां पर खरीद करते थे और महंगे दामों पर सामान यहां मिला करता था  सब्जी को खरीदने के लिए लोग वारिसगंज मुसाफिरखाना  भोये रेसी की बाजार में जाया करते थे लेकिन लगभग 40 साल बाद समय पलटा अब जामो के शंकर बूढ़े बाबा की बाजार में लोगों को सस्ती दरों पर साग शब्जी अन्य सामान मिला करेंगे क्षेत्र के गांव के लोग बाबूपुर मिश्ररन का पुरवा मोती का पुरवा खुटहना  लालू पुर  गौरा अलीपुर पुरे सिंह मिश्र पूरे जिया पांडे धर्मापुर जियनपुर राम शाहपुर पूरे गुरौली लालगंज पूरे हंस पांडे प्रॉपर गांव जामो हरदासपुर दुबे का पुरवा पूरे बढईन का पुरवा सहित यहां पर कई दर्जन ऐसे गांव है जहां के लोग दूर दराज साग सब्जी फल फ्रूट को खरीदने के लिए जाया करते थे जामों में मिलता था लेकिन दुकानदार महंगे दामों पर बेचा करते थे इसलिए लोग साथ सब्जी खरीदने के लिए दूर की बाजारों में जाया करते थे  हम सभी के सुख-दुख के साथी हमारे साथ पढ़ने वाले भैया गोपाल जी  पूर्व सांसद प्रतापगढ़ एमएलसी प्रतापगढ़ के बड़ी कृपा से जामो में बाजार लगने जा रही है जिसका जामो वासी और आसपास के गांव के लोग लाभ उठाएं और अपनी दुकानों को बाजार में 22 सितंबर से लगायें जहां पर 22 सितंबर को आल्हा गायन का कार्यक्रम रखा गया है सुप्रसिद्ध आल्हा गायिका वीर बालिका नेहा सिंह रायबरेली के द्वारा संपन्न होगा और इसी दिन से नवरात्रि का भी आरंभ हो रहा है बड़ा ही शुभ दिन है जामो वासियों के लिए हम तो यही कहेंगे जामो के विकास के लिए यह बाजार मील का पत्थर साबित होगी जिसकी जितना प्रशंसा की जाए वह काम है इस बाजार में लोग अपनी दुकानों को लगाने के लिए टृष्ठी रानी मधुरिमा सिंह प्रख्यात समाजसेवी राज भवन जब मुख्य टृष्टि कुवंर अक्षय प्रताप सिंह गोपाल जी पूर्व सांसद एवं वर्तमान एमएलसी प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश की ओर से आमंत्रित है साथ विधान केसरी के इस पत्रकार अशोक कुमार पांडे के द्वारा भी आप आमंत्रित हैं समान खरीदने के लिए और दुकान बाजार में लगाने के लिए जामो वासियो भी आपके आगमन की प्रतीक्षा में रहेंगे जामो बाजार में अभी तक उमा रमन राजकीय इंटर कॉलेज बालिका इंटर कॉलेज प्राथमिक विद्यालय जूनियर हाई स्कूल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित कई प्राइवेट विद्यालय और सरकारी मंडी भी यहां पर मौजूद है अगर किसी चीज की कमी थी तो यहां पर एक बाजार की कमी थी जो भैया  के द्वारा पूर्ण हो रही है आगे यहां पर अगर कोई बहुत बड़ी जरूरत है तो महिला अस्पताल की आने वाले समय में इसकी भी पूर्ति हो जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |