बाराबंकीः स्वच्छता विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता में अंशिका ने मारी बाजी
September 29, 2025
बाराबंकी। सेवा पखवाड़ा के तहत जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल पीजी कॉलेज में सोमवार को “स्वच्छता अभियान” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। निर्णायक मंडल में प्राचार्य प्रो. (डॉ.) सीताराम सिंह सहित मनीष पाण्डेय, डॉ. अजीज रजा, प्रो. रीना सिंह और प्रो. कृष्णकांत चंद्रा शामिल रहे।परिणामों में बीए तृतीय सेमेस्टर की अंशिका वर्मा प्रथम, वर्तिका मौर्य द्वितीय तथा कावेरी सिंह व सुमन मौर्या संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में सुमन मौर्या, रक्षा मौर्या, मान्या, अनिवित मिश्रा, माही गुप्ता, गायत्री, अंशिका कश्यप, ज्योत्सना भारद्वाज, साक्षी, सबा फिरदौस, मुस्कान भर्ती, अनुष्का व रिजवाना सहित कई छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. अनुराग यादव और डॉ. दीप्ति पोरवाल का योगदान रहा।
