बाराबंकीः यूनिवर्सल गर्ल्स इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
September 05, 2025
बाराबंकी। शुक्रवार को कोटवा सड़क स्थित यूनिवर्सल गर्ल्स इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने शिक्षकों को सम्मानित कर उनकी निस्वार्थ सेवा और अथक परिश्रम के लिए आभार व्यक्त किया।उपप्रबंधक हुकुम सिंह वर्मा ने कहा कि शिक्षक हमारे जीवन के पथ-प्रदर्शक होते हैं। वे हमें सही दिशा दिखाते हैं और जीवन में बड़ा लक्ष्य हासिल करने के लिए निरंतर प्रेरित करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि गुरु का स्थान किसी भगवान से कम नहीं होता।कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विद्यालय के उपाध्यक्ष पन्नालाल वर्मा, प्रधानाचार्या माधवी शुक्ला सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
