अमेठीः गुडवर्कः चोर गिरफ्तार, चोरी के आभूषण बरामद
September 30, 2025
अमेठी। जनपद की थाना मोहनगंज पुलिस ने दो चोरो को गिरफ्तार कर चोरी के विभिन्न आभूषण बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मोहनगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तैय्यब पुत्र इसरार निवासी ग्राम रेवरी मजरे उत्तरपारा थाना मोहनगंज जनपद अमेठी उम्र करीब 22 वर्ष व व अमीन पुत्र खलील निवासी ग्राम रेवरी मजरे उत्तरपारा थाना मोहनगंज जनपद अमेठी उम्र करीब 23 वर्ष को गिरफ्तार किया । वही तलाशी से अभियुक्त तैय्यब के कब्जे से 01 अदद हसुली, एक जोड़ी पायल व 01 जोड़ी पावजेब सफेद धातु एवं अभियुक्त अमीन के कब्जे से 01 अदद करधनी व 06 अदद बिछिया सफेद धातु बरामद हुआ । प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि दिनांक 27/09/.2025 को उन लोगो ने ग्राम उत्तरपारा में चोरी की थी।
