Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः मिशन शक्ति-5.0! एसपी ने थाना कमरौली पर शिशु गृह का किया लोकार्पण


अमेठी। पुलिस अधीक्षक श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में व इन्डोरामा के सहयोग से मिशन शक्ति-5.0 अभियान के अंतर्गत थाना कमरौली परिसर में महिला पुलिसकर्मियों के बच्चों की सुविधा और देखभाल को ध्यान में रखते हुए एक आधुनिक क्रेच (शिशुगृह) का फीता काटकर लोकार्पण किया गया ।इस क्रेच की स्थापना का उद्देश्य महिला पुलिसकर्मियों के बच्चों के लिये एक सुरक्षित एवं सहयोगी परिवेश प्रदान करना है, जिससे महिला पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और आत्मविश्वास के साथ कर सकें । यह शिशुगृह बच्चों के लिए सुरक्षित, स्वच्छ और अनुकूल माहौल उपलब्ध कराएगा, जहाँ उनकी देखभाल, शिक्षा, पोषण और खेल-कूद की संपूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित की गई है ।इस क्रेच में बच्चों की आयु के अनुरूप आधुनिक संसाधन, शैक्षणिक सामग्री, खेल उपकरण तथा मनोरंजन संबंधी साधन उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे उनका सर्वांगीण विकास संभव हो सके । यह पहल न केवल महिला पुलिसकर्मियों की पारिवारिक जिम्मेदारियों को कम करेगी बल्कि उन्हें अपने पेशेवर कर्तव्यों में और अधिक दक्षता से कार्य करने की प्रेरणा भी देगी ।पुलिस अधीक्षक अमेठी श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक द्वारा बताया गया कि “यह क्रेच न केवल बच्चों के समुचित देखभाल का केंद्र बनेगा, बल्कि महिला पुलिसकर्मियों के मन में भी आत्मविश्वास का संचार करेगा, साथ ही पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित बच्चों को उपहार प्रदान किये गये ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |