Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौजः बिल संशोधन करते हैं और इसी से समस्त विद्युत उपभोक्ता किसान परेशान है किया जाएगा आंदोलन राष्ट्रीय अध्यक्ष


छिबरामऊ/कन्नौज। भारतीय किसान यूनियन अवधेश की किसान महापंचायत नवीगंज में संपन्न होने के उपरांत प्रेमपुर से आगे जीटी रोड पर प्रदेश महासचिव रामेंद्र सिंह फौजी की अध्यक्षता में एक विशाल किसान महा पंचायत का आयोजन किया गया।

किसान महापंचायत में उमडी भीड़ जनपद कन्नौज मैनपुरी के किसान पदाधिकारियों के द्वारा किसान यूनियन अवधेश की नीतियों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में सदस्यता ग्रहण की इसी क्रम में किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अवधेश त्रिपाठी ने  संगठन के पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई जितेंद्र सिंह को ब्लॉक सचिन बेवर शनि कुमार को तहसील सचिन रामनरेश पाल को जिला उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ दिनेश चंद को तहसील उपाध्यक्ष भोगांव  रविंद्र सिंह पाल को जिला सचिव मैनपुरी राम खिलाड़ी यादव को मंडल उपाध्यक्ष आगरा वीरपाल सिंह को जिला अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ रामप्रताप सिंह को जिला संगठन मंत्री मैनपुरी सौरभ राठौर को तहसील सचिव युवा प्रकोष्ठ मैनपुरी नियुक्त किया गया समस्त नवीन पदाधिकारियों को संगठन के उद्देश्य एवं सदस्यता की जानकारी प्रदेश अध्यक्ष संतोष पाठक के द्वारा दी गई तथा किसान महापंचायत का संचालन किया गया राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अवधेश त्रिपाठी को  किसानों के द्वारा बताया गया कि बिजली विभाग के लोग अनावश्यक लोड दर्शाकर गलत रीडिंग बिल बनाकर अधिक रुपए का बिल दर्शाकर और उनसे हजार दो हजार रुपए की मांग कर बिल संशोधन  करते हैं और इसी से समस्त विद्युत उपभोक्ता किसान परेशान है राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अवधेश त्रिपाठी के द्वारा बिजली विभाग को इस तरह की कार्रवाई पर रोक लगाने हेतु आवाहन किया गया और बिल संशोधन में यदि किसी किसान को परेशान किया गया तो बिजली घर पर एक बड़े आंदोलन की चेतावनी दी नवनियुक्त पदाधिकारियों  का संगठन में शामिल होने पर जोरदार स्वागत किया गया तथा संगठन के पदाधिकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश त्रिपाठी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विवेक गुप्ता  प्रदेश अध्यक्ष संतोष पाठक प्रदेश सचिव रामेंद्र सिंह फौजी मंडल अध्यक्ष आशीष सक्सेना मंडल मंत्री अभिषेक कुमार जिला अध्यक्ष अश्वनी मिश्रा संजीव पाल  रामवृक्ष  कुलदीप मिश्रा सुमित मिश्रा अनुपम  ज्ञानेंद्र दुबे सुदेश कुमार दुबे आलोक कुमार राजपूत डंपी सोनू पांडे आदि लोगों ने नवनियुक्त पदाधिकारी का माला अर्पण कर स्वागत किया एवं हर्ष व्यक्त किया । वही संगठन के पदाधिकारी के द्वारा पंडित अवधेश त्रिपाठी राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन अवधेश का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |