Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

रुद्रपुर: महापौर ने रम्पुरा में किया सड़क का शिलान्यास! शहर का समग्र विकास पहली प्राथमिकता- विकास शर्मा


रूद्रपुर। नगर निगम रूद्रपुर के विकास कार्यों की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए महापौर विकास शर्मा ने वार्ड नं. 22 रम्पुरा क्षेत्र में इमली मंदिर के पास लीलाधर के घर से विक्की के घर तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर विधिवत शिलान्यास किया।

इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों ने फूल मालाओं से महापौर का भव्य स्वागत किया और क्षेत्र में लंबे समय से प्रतीक्षित इस निर्माण कार्य की शुरुआत पर हर्ष व्यक्त करते हुए आभार जताया। शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर विकास शर्मा ने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में आवश्यक विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रम्पुरा क्षेत्र की सड़क और नाली निर्माण की मांग काफी समय से उठ रही थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। महापौर ने आश्वस्त किया कि नगर के किसी भी वार्ड के विकास कार्यों में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

महापौर ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड में विकास कार्यों की गति और तेज हुई है। मुख्यमंत्री द्वारा जनहित में चलाई जा रही योजनाओं चाहे वह बुनियादी ढांचा हो, रोजगार के अवसर हों या सामाजिक कल्याणकारी योजनाएँ। सभी का लाभ सीधे जनता तक पहुँच रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के मार्गदर्शन और उनके आशीर्वाद से रूद्रपुर शहर में भी सड़कों, नालियों, पेयजल और स्वच्छता से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।

महापौर ने कहा कि शहर का समग्र विकास ही उनका लक्ष्य है और इसके लिए निगम पूरी मेहनत और ईमानदारी से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि जनता का सहयोग और विश्वास ही सबसे बड़ी ताकत है और इसी आशीर्वाद से शहर को स्मार्ट और विकसित बनाने का प्रयास लगातार जारी है। जनता से जो वायदे किये थे उन्हें पूरा करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। 

कार्यक्रम का संचालन भाजपा मीडिया प्रभारी राज कोली ने किया। इस अवसर पर वार्ड नं. 22 की पार्षद पूनम कोली, पार्षद पति चंद्रसेन चंदा, डॉ. महेश, राजकुमार कोली, डॉ. राजेंद्र रामसेवक, पूर्व नामित पार्षद राजू कोली, राजेंद्र दिवाकर, चंद्रपाल कोली, लीलावती, रामादेवी, सुरेश चंद्र, संजय कोली, अमन कोली, सोनू कोहली, प्रेम कोली, शीतल देवी, प्रमोद कोली, प्रताप कोहली, हर प्रसाद, भूपराम कोली, बनवारी लाल, बद्री, रामवती, प्रेमवती, सुमन सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |