Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

शाहबाद: हजार चार सौ इक्यावन राशन कार्ड धारकों का होगा सत्यापन,सत्रह बिन्दुओं पर होगी जांच


शाहबाद। तहसील क्षेत्र के चार हजार चार सौ इक्यावन राशन कार्ड धारकों पर पूर्ति विभाग कार्यवाही की तैयारी में है। पूर्ति विभाग ने अपात्र लोगों की छटनी करने के लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सत्यापन की प्रकिया को शुरू कराया है। सत्यापन 17 बिंदुओं के आधार पर किया जाएगा। जो भी लोग अपात्रता की श्रेणी में आ रहे होंगे, उनके राशन कार्डों को निरस्त कर दिया जाएगा। पूर्ति कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार शाहबाद तहसील क्षेत्र में 118 मृतकों के कार्ड, लैंड होल्डिंग के 963 कार्ड, एनजीओ डायरेक्टर के 77 राशन कार्ड, 6 से 12 माह तक राशन नहीं लेने वालों के 629 कार्ड, एक साल से राशन नहीं लेने वालों के 58 कार्ड, प्रदेश या जिले से बाहर दो जगहों पर कार्ड धारकों के 592 कार्ड, 100 वर्ष की आयु से अधिक वालों के 10 कार्ड, ट्रक व बस वालों के 3 कार्ड, चार पहिया वाहन स्वामियों के 770 कार्ड, डीसीएम स्वामी का 1 कार्ड, शहरी क्षेत्र में 3 लाख की इनकम वाले लोगों के 233 कार्ड, ग्रामीण क्षेत्र में 2 लाख रुपए से अधिक इनकम वाले लोगों के 988 कार्ड, जीएसटी (25 लाख रुपए का सालाना टर्न ओवर) भरने वालों के 8 राशन कार्डों का सत्यापन किया जाएगा। शहरी क्षेत्र में नगर पंचायत सत्यापन करेगी वही ग्रामीण क्षेत्रों में क्षेत्र पंचायत के द्वारा सत्यापन कराया जाएगा। सत्यापन के बाद अपात्र लोगों के राशन कार्ड निरस्त किए जाएंगे। एआरओ किशोर कुमार ने बताया कि शाहबाद तहसील क्षेत्र में 4451 राशन कार्डों का सत्यापन किया जा रहा है, सत्यापन 17 बिंदुओं के आधार पर होगा। जो भी इसमें अपात्र होगा, उसका कार्ड निरस्त कर दिया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |