Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: हत्या के प्रयास का वांछित गिरफ्तार , भेजा गया जेल


आलमबाग। कृष्णा नगर पुलिस ने सोमवार को थाना क्षेत्र स्थित ट्रैफिक पार्क विजयनगर से हत्या के प्रयास के वांछित आरोपित को गिरफ्तार किया है। कृष्णा नगर कोतवाली प्रभारी पी के सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपित ने पुलिस पूछताछ में अपना परिचय बादल सिंह पुत्र राजकुमार सिंह  नारायनपुरी थाना कृष्णानगर लखनऊ निवासी के रूप में दिया है। पुलिस के अनुसार बीते 9 जुलाई को मूल रूप से ग्राम मई पीपरपूर जनपद अमेठी हाल पता- भानू सिंह के हाते मे किराये का मकान थाना कृष्णानगर निवासी  किरन गौतम पत्नी संदीप गौतम ने आरोपित आयूष गुप्ता पर पति से रिचार्ज हेतु रुपये मांगना, मना करने पर पति के पेट में चाकू मारने के सम्बन्ध में नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपित को थाने में दर्ज हत्या के प्रयास मुकदमे में एससी एसटी एक्ट की बढोत्तरी कर जेल भेज दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |