Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के क्रम में सीएचसी गुडंबा में स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुआ


लखनऊ। “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान” के क्रम में  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र(सीएचसी) गुडंबा में स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुआ द्य सीएचसी अधीक्षक डॉ. दीपक सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा चलाया गया स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के केंद्र में महिला है द्य  परिवार में पुरुष पैसा तो कमाता है लेकिन बाकी सारी जिम्मेदारियां महिला के हाथ में होती हैं द्य इसके  लिए जरूरी है कि महिला स्वस्थ रहे द्य यदि महिला स्वस्थ है तो वह अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा पाएगी द्य बच्चों का स्वास्थ्य काफी हद तक महिला पर निर्भर करता है द्य यह अभियान पोषण माह के साथ मनाया जा रहा है जिसमें स्वास्थ्य, विभाग के साथ बाल विकास पुष्टाहार(आईसीडीएस) व अन्य विभाग भी प्रतिभाग  कर रहे हैं।

शिविर में कुल 239 की ओपीडी हुई द्य जिसमें गर्भवतियों की प्रसव पूर्व जांच, टीकाकरण तथा  नवजात शिशुओं का टीकाकरण हुआ द्य इसके साथ ही  टीबी रोगियों की स्क्रीनिंग एवं दवा वितरण किया गया द्य 30 साल से अधिक आयु के व्यक्तियों की  गैर संचारी रोगों (एनसीडी) जैसे उच्च रक्तचाप, डायबिटीज की जांचें  हुयीं द्य  नाक कान गला नेत्र रोग एवं चर्म रोग के विशेषज्ञों द्वारा जांचें और दवा वितरित की गयी । स्वास्थ्य शिविर में  70 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया द्य इसके साथ ही 20 आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा) आईडी बनाई गयी। इस अवसर पर स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, बीजेपी के अन्य पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता व सीएचसी के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |