Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः नारी शक्ति का सम्मान रू डीएम और एसपी ने छात्राओंध्महिलाओं को किया सम्मानित! मिशन शक्ति फेज- 5ः पुलिस ने कालेज की सैकड़ों छात्राओं के साथ निकाली रैली


कोहड़ौर/प्रतापगढ़। जिले के नगर पंचायत कोहड़ौर अंतर्गत स्थित श्री जगतपाल रंगनाथ द्विवेदी इण्टर कालेज में सोमवार को ष्मिशन शक्तिष् कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी, एसपी दीपक भूकर व सीओ सिटी (आईपीएस) प्रशांत राज हुड्डा, एसडीएम पट्टी मौजूद रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों की सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना था। इस दौरान कोहड़ौर पुलिस व कालेज की छात्राओं ने विशाल व भव्य रैली निकालकर महिला सशक्तिकरण का सन्देश दिया। रैली में शामिल छात्राओं द्वारा हाथों में मिशन शक्ति के बैनर व तख्तियां लेकर जागरूक किया गया। इस दौरान मिशन शक्ति प्रभारी राजकुमार मिश्र, एंटी रोमियो प्रभारी आरती पटेल के साथ उनकी पूरी पुलिस टीम मुस्तैद रही। वहीं एसओ कोहड़ौर धनन्जय राय ने कॉलेज की छात्रा अंशिका शुक्ला को एक दिन का थाना प्रभारी भी बनाया। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिलाओं और किशोरियों को आश्वस्त किया कि पुलिस उनकी सेवा में हमेशा तत्पर रहेगी और 24 घंटे सहायता के लिए उपलब्ध है। अधिकारियों ने महिलाओं और किशोरियों से किसी भी आपात स्थिति में निर्भीक होकर हेल्पलाइन नंबरों पर सूचना देने का आग्रह किया। इनमें 1098 (चाइल्डलाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा) और 108 (एम्बुलेंस) शामिल हैं। पुलिस ने उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। इसके साथ ही कार्यक्रम में छात्राओं एवं महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित महिला केंद्रित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान कालेज प्रबंधक पं. रमाकांत द्विवेदी, प्रधानाचार्य धवल द्विवेदी, डॉ. विनीता, अनिल कुमार सिंह, राजेश द्विवेदी व सभी शिक्षकों समेत विद्यालय का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |