Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः पशुधन दुग्ध विकास मंत्री ने गौशालाओं का किया निरीक्षण, जताई नाराजगी ,मंत्री बोले- पर्याप्त मात्रा में गौशालाओं में उपलब्ध हो चारा भूसा, गौशालाओं की सही से हो साफ सफाई


लखनऊ। लखनऊ जिले के बख्शी का तालाब विकास खण्ड क्षेत्र अंतर्गत उत्तर प्रदेश पशुधन दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने गौशालाओं का औचक निरीक्षण किया। बता दें कि गुरुवार को लखनऊ के बीकेटी क्षेत्र की इंदारा और महिगंवा गांव की निराश्रित गोशालाओं में व्यवस्थाओं को देखकर मंत्री ने नाराजगी जताई। वहीं निरीक्षण के दौरान पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह मंत्री ने कहा कि योगी सरकार निराश्रित गोवंश की देखभाल के लिए प्रतिदिन आठ करोड़ रुपए खर्च कर रही है और प्रदेश में आठ हजार गोशालाओं में साढ़े 13 लाख गोवंश संरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी की सरकार में प्रदेश में केवल सौ गोशालाएं ही थीं और योगी सरकार में आठ हजार गौशालाओं की देखभाल के लिए प्रतिदिन आठ करोड़ रुपए खर्च कर रही है। मंत्री ने कहा कि, सरकार की प्राथमिकता है कि गायें ना तो भूखी रहें और ना ही सड़कों या किसानों के खेतों में दिखें,गोशालाओं को प्रतिमाह धनराशि भेजी जाती है, फिर भी अव्यवस्थाएं मिलीं। वहीं बारिश के मौसम में गोशालाओं की स्थिति और भी खराब हो गई हैं। मंत्री ने खण्ड विकास अधिकारी और क्षेत्र के ग्राम सचिवों की लापरवाहीं पर कड़ी नाराजगी जताते हुए, मंत्री ने कहा कि गैर जिम्मेदाराना रवैये को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। महिंगवां गौशाला निरीक्षण के दौरान मंत्री ने कहा कि, गौशाला में पर्याप्त मात्रा में चारा उपलब्ध कराया जाए और हरे चारे की व्यवस्था की जाए। वहीं गौशालाओं के निरीक्षण के बाद पशुधन एवं दूध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने बीकेटी ब्लॉक के सभागार में गोवंश आश्रय स्थलों की समीक्षा बैठक की, इस कार्यक्रम में बीकेटी विधायक योगेश शुक्ला समेत कई ग्राम प्रधान व अधिकारी शामिल हुए इस कार्यक्रम में मंत्री ने गोवंश संरक्षण आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं एवं विभागीय योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की और कहा कि हमारा संकल्प है कि गौ माता की सुरक्षा और बेहतर प्रबंधन के लिए हर संभव कदम उठाए जाएँ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |