Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बरेली हिंसा का दूसरा मास्टरमाइंड नदीम गिरफ्तार


बरेली में हिंसा से जुड़ी बड़ी खबर इस वक्त सामने आ रही है। पुलिस ने अब बरेली हिंसा का शाहजहांपुर से भी कनेक्शन खोज निकाला है। यहां शाहजहांपुर से पुलिस ने बरेली हिंसा के दूसरे मास्टरमाइंड नदीम को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले तौकीर रजा को बरेली से गिरफ्तार किया गया था, जिस पर बरेली में हिंसा भड़काने के आरोप हैं। बता दें कि आई लव मोहम्मद को लेकर जारी प्रदर्शन के बीच बरेली में उपद्रवियों ने पुलिस से झड़प की, जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था। इसी मामले में अब पुलिस लगातार प्रदेश के अन्य राज्यों में भी जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक शाहजहांपुर से गिरफ्तार नदीम, बरेली में हुई हिंसा का दूसरा मास्टरमाइंड है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। हिंसा के बाद से ही पुलिस को नदीम की तलाश थी। बरेली में हुई हिंसा के बाद से ही नदीम फरार चल रहा था। नदीम को आज सुबह शाहजहांपुर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक नदीम ने ही भीड़ को इक्कठा करने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाया था और कॉल कर के लोगों को बुलाया था। इसके अलावा नदीम के फोन से कई अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। पुलिस ने नदीम की गिरफ्तारी के बाद उसका फोन भी बरामद कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि बरेली में हिंसा भड़काने के बाद अब नदीम यूपी छोड़कर भागने की फिराक में था। हालांकि इससे पहले ही पुलिस ने उसे शाहजहांपुर जिले से दबोच लिया। जानकारी के मुताबिक बरेली हिंसा के मास्टरमाइंड तौकीर रजा का राइट हैंड नदीम को बताया जाता है। यह भी पता चला है कि नदीम कभी भी तौकीर रजा की बात को टालता नहीं था। वहीं बरेली में हिंसा भड़काने के लिए नदीम एक हफ्ते से प्लानिंग में लगा हुआ था। फिलहाल नदीम को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस अब उससे पूछताछ करेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |