Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः बरखेड़ा पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार


पीलीभीत। जनपद के बरखेड़ा थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई से पीड़िता के परिवार ने राहत की सांस ली है।

बरखेड़ा क्षेत्र की एक महिला ने 2 सितंबर को थाने में तहरीर देकर ग्राम बहादरपुर निवासी नवल किशोर पुत्र ओमप्रकाश (उम्र करीब 22 वर्ष) पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

3 सितंबर को पुलिस टीम ने आरोपी को मचवाखेड़ा गांव के पास पीलीभीतदृबीसलपुर हाईवे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 279ध्2025 धारा 65(1)ध्332(इ)ध्351(3) बीएनएस व 3ध्4(2) पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक हिमांशु गौतम, हेड कांस्टेबल इशहाक अहमद, महिला कांस्टेबल मेघा शर्मा और कांस्टेबल मोहित पाल शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |