लखनऊ । स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में, यूनिसेफ और जॉन स्नो इंडिया (श्रैप्) के सहयोग से किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के गूँज कम्युनिटी रेडियो द्वारा सआदतगंज क्षेत्र के मोअज्जम नगर में नियमित टीकाकरण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अजय गुप्ता ने लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “12 जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए नियमित टीकाकरण बेहद जरूरी है। शिशु मृत्यु दर में कमी का मुख्य कारण नियमित टीकाकरण है। पांच साल में सात बार टीकाकरण कराकर बच्चों को सुरक्षित किया जा सकता है।” उन्होंने यह भी बताया कि टीका लगने के बाद बच्चे को बुखार आ सकता है, लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह टीके के असरदार होने का संकेत है।
महाप्रबंधक (नियमित टीकाकरण) डॉ. मनोज शुकुल ने कहा कि “आशा और एएनएम सहित सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ता अपने संचार को और प्रभावी बनाएं जिससे कि लोगों में किसी प्रकार की हिचक न रहे और वे निडर होकर बच्चों का टीकाकरण कराएं।”मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.एन.बी.सिंह ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर चिकित्सा अधिकारी एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता लोगों को नियमित टीकाकरण के लिए जागरूक करें और जनपद में शत प्रतिशत टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें द्यइस अवसर पर केजीएमयू के अधिशासी अधिकारी डॉ. के.के.सिंह के संरक्षण में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में डॉ. आस्था, डॉ.एश्वर्या द्वारा
कुल 86 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर दवाएं वितरित की गईं।कुल 13 बच्चों का नियमित टीकाकरण किया गया।इसके साथ ही लोगों को टीकाकरण के लाभों के बारे में बताया गया द्य क्विज प्रतियोगिता आयोजित हुयी और विजेताओं को पुरस्कृत किया गया द्य केजीएमयू के पैरामेडिकल छात्रों के द्वारा नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया।इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अमिताभ, यूनिसेफ से दानिश खान, डॉ. गीतांजलि सिंह, सीएचसी अधीक्षक टुड़ियागंज, चिकित्सा अधिकारी डॉ. तौहीद, रेडियो स्टेशन हेड शालिनी गुप्ता, आरजे अभिषेक, आरजे अक्षिता, एसई दीपक दीक्षित, जेएसआई से डॉ. आशीष मौर्या, शगुन त्रिपाठी, आशा कार्यकर्ता, सीएचसी कर्मी सहित लगभग 95 लोग मौजूद रहे।
