Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः वसीरतगंज-गणेशगंज क्षेत्र की सफाई कर्मचारी की दर्दनाक मौत


लखनऊ।  बुद्धवार को नगर निगम की सफाई कर्मचारी गीता (45 वर्ष) की आकस्मिक निधन की खबर से समस्त सफाई कर्मचारियो मे शोक व्याप्त हो गया। जानकारी अनुसार वसीरतगंज-गणेशगंज क्षेत्र में तैनात गीता को बीते दिन शीतल धर्मशाला के पास सफाई कार्य के दौरान एक नेवले ने काट लिया था, जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई। अपर नगर आयुक्त एवं नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने मृतका के परिजनों से भेंट कर उन्हें एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदान किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की। 

नगर निगम ने संबंधित कार्यदाई संस्था को निर्देशित किया है कि कर्मचारी की ईपीएफ,ईएसआईसी संबंधित कार्यवाही तत्काल करते हुए आर्थिक सहायताएं प्रदान की जाएं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |