Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुर: हादसा! ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, हालत नाजुक


बीसलपुर। तेज रफ्तार और लापरवाह ट्रक चालक ने बीसलपुरदृबरेली मार्ग पर एक बड़ी दुर्घटना को अंजाम दिया। भुता थाना क्षेत्र के गांव जियोत मुड़िया निवासी मनोज कुमार (पुत्र रामेश्वर दयाल) अपनी बाइक से गांव सखिया में लगने वाले डॉक्टर ढाकुलिया बाबा मेले जा रहा था।जैसे ही वह शेखपुर के निकट पहुंचा, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी भयानक थी कि मनोज कुमार सड़क पर बुरी तरह घायल होकर गिर पड़ा।

घटना की सूचना राहगीरों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को नगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।गंभीर हादसे से मौके पर हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि तेज रफ्तार वाहनों पर रोक लगाई जाए, वरना ऐसे हादसे थमने वाले नहीं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |