करिश्मा कपूर के बच्चों ने सौतेली मां प्रिया पर लगाया फ्रॉड का आरोप, संजय कपूर की प्रॉपर्टी में मांगा हिस्सा
September 09, 2025
बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर की वसीयत पर बड़ा विवाद हो गया है. उनकी अचानक मौत के बाद उनकी 30 हजार करोड़ी प्रॉपर्टी को लेकर उनकी मां और बीवी में पहले से ही विवाद मचा था. अब करिश्मा और संजय के बच्चों ने भी सौतेली मां प्रिया कपूर पर जालसाजी का आरोप लगा दिया है.
करिश्मा कपूर और संजय कपूर के बच्चों समायरा कपूर और किआन कपूर ने पिता की प्रॉपर्टी को लेकर अदालत का रुख किया है. समायरा और किआन ने दिल्ली हाई कोर्ट में एक अर्जी दाखिल की है जिसमें 21 मार्च 2025 की वसीयत को उन्होंने संदिग्ध, जाली और फर्जी बताया है.
करिश्मा कपूर के बच्चों ने याचिका में प्रिया कपूर पर आरोप लगाया है कि उन्होंने 7 हफ्ते तक संजय कपूर की वसीयत छुपाकर रखी. दिल्ली हाई कोर्ट में दाखिल अर्जी में समायरा और किआन ने पिता संजय कपूर की संपत्ति में 20-20 प्रतिशत हिस्से की मांग भी की है. इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल अर्जी में विवाद सुलझने तक सभी संपत्तियों को फ्रीज करने की मांग की है.
बता दें कि 12 जून 2025 को यूके में संजय कपूर की अचानक मौत हो गई थी. कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि पोलो खेलते हुए बिजनेसमैन ने मधुमक्खी निगल ली थी. जिसके बाद उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई और हार्ट अटैक के बाद उनकी मौत हो गई. संजय कपूर की मौत के एक हफ्ते बाद दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार संस्कार किया गया था जिसमें करिश्मा कपूर अपने बच्चों समेत शरीक हुई थीं.
संजय कपूर के 30 हजार करोड़ के बिजनेस एम्पायर को लेकर उनकी मां, बहनों और बीवी प्रिया सचदेव के बीच भी विवाद चल रहा है. मंदिरा ने एएनआई से बात करते हुए प्रिया पर आरोप लगाए थे कि उन्होंने बंद दरवाजे के पीछे उनकी मां से कुछ पेपर साइन करवाए हैं.